Bihar Board 10th Exam Date 2026: BSEB Releases Official Time Table — Must-Check Complete Date Sheet for Class 10 Students
Bihar Board 10th Exam Date 2026: अगर आप भी बिहार के 10वीं कक्षा के छात्र हैं, और बिहार 10वीं बोर्ड की परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके खबर आ गई है। आपको बता दें कि Bihar School Examination Board द्धारा आज मैट्रिक एग्जाम के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के अध्यक्ष श्री आनंद किशोर ने आज यानी 29 नवंबर 2025 को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए आगामी वर्ष 2026 का पूरा परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। जिसमें मैट्रिक (10वीं) की वार्षिक परीक्षा का भी पूरा टाइम टेबल जारी किया है।
आपको बता दें कि 10वीं बोर्ड की परीक्षा 17 फरवरी 2026 से शुरू होगी और 25 फरवरी 2026 तक चलेगी। यह परीक्षा कुल 9 दिनों में होगी, जो दो पालियों (शिफ्ट) सुबह की शिफ्ट और दोपहर की शिफ्ट में होगी। इस वार्षिक कैलेंडर में मैट्रिक की मुख्य परीक्षा के साथ – साथ प्रैक्टिकल एग्जाम, एडमिट कार्ड जारी करने और कंपार्टमेंटल परीक्षा की तिथियों को भी कवर किया है। BSEB ने इस बार AI चैटबॉट की सुविधा भी शुरू करने की घोषणा की है, जो छात्रों को रजिस्ट्रेशन से रिजल्ट तक की जानकारी देगी।
Important Dates
Internal Assessment/Practical Exam : 20-22 January 2026 (School Level)
Admit Card Upload (Download by Schools) : 8-15 January 2026
Matric Exam Start: 17 February 2026 (Tuesday)
Matric Exam End: 25 February 2026 (Wednesday)
Compartmental Exam : April/May 2026
Result Declaration : March/April 2026 (Main), May/June 2026 (Compartmental)