Loading content...
Loading content...
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के अध्यक्ष श्री आनन्द किशोर द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, मैट्रिक (10वीं) वार्षिक परीक्षा 2026 का परीक्षाफल आज, 29 मार्च 2026 को दोपहर 1:15 बजे जारी किया जाएगा।
अगर आपने भी 10वीं (Matric) की परीक्षा दी है और अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के माननीय मंत्री श्री सुनील कुमार और अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्द्र भी उपस्थित रहेंगे। छात्र आधिकारिक वेबसाइट result.biharboardonline.org और matricbiharboard.com पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
इस वर्ष बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में लगभग 16 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे।
बोर्ड द्वारा कॉपियों का मूल्यांकन और टॉपर्स का वेरिफिकेशन (Topper Verification) सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। बस कुछ ही समय में दोपहर 1:15 बजे आधिकारिक रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।
बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा में पास होने के लिए परीक्षार्थियों को प्रत्येक विषय में कम से कम 30% अंक प्राप्त करने होंगे।
BSEB द्वारा 10वीं के टॉपर्स को नकद राशि, लैपटॉप और किंडल ई-रीडर दिया जाएगा:
रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट क्रैश हो सकती है। अपना रिजल्ट तुरंत देखने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
1 BSEB की आधिकारिक वेबसाइट result.biharboardonline.org या matricbiharboard.com पर जाएं।
2 होमपेज पर 'Annual Secondary Examination Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें।
3 एक नया पेज खुलेगा, उसमें अपना Roll Code और Roll Number दर्ज करें।
4 स्क्रीन पर दिख रहे Captcha (उदा. 15 + 6 = ?) को जोड़कर भरें।
5 'Search Result' पर क्लिक करें और अपनी Marksheet का प्रिंटआउट ले लें।