Bihar Board 12th Exam Date 2026: BSEB Releases Official Time Table — Must-Check Complete Date Sheet for Class 12th Students
Bihar Board 12th Exam Date 2026: अगर आप भी बिहार के 12वीं कक्षा के छात्र हैं और 2026 इंटरमीडिएट एग्जाम की Date-Sheet का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए एक बहुत अच्छी खबर आ गई है। आपको बता दें कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने आज यानी 29 नवंबर 2025 को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए 2026 के लिए परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। BSEB के अध्यक्ष श्री आनंद किशोर ने बताया कि इंटरमीडिएट (12वीं) की वार्षिक परीक्षा 2 फरवरी 2026 से शुरू होने जा रही है, जो 13 फरवरी 2026 तक चलेगी।
आपकी जानकरी के लिए बात दें कि यह 12वीं की परीक्षा कुल 12 दिनों चलने वाली है और यह दो शिफ्ट यानि सुबह की शिफ्ट और दोपहर की शिफ्ट में होगी। इस वार्षिक परीक्षा के कैलेंडर में इंटरमीडिएट की मुख्य परीक्षा के साथ–साथ प्रैक्टिकल एग्जाम, एडमिट कार्ड जारी करने और कंपार्टमेंटल परीक्षा की तिथियों के बारे में भी बताया है। साथ ही BSEB ने इस बार AI चैटबॉट नई टेक्नोलॉजी के बारे में भी बताया है, कि इस बार के एग्जाम के लिए AI चैटबॉट जारी किया गया है, जो छात्रों को फॉर्म भरने से रिजल्ट तक की मदद देगी।
BSEB चेयरमैन आनंद किशोर प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इंटरमीडिएट के फॉर्म अब तक 13 लाख 70 हजार से ज्यादा छात्रों ने भर दिए हैं। और फॉर्म भरने की डेट 3 दिसंबर 2025 तक बढ़ा दी गई है। परीक्षा खत्म होने के बाद कंपार्टमेंटल परीक्षा अप्रैल-मई में होगी, अगर कोई छात्र किसी विषय में फेल हो जाता है। और इसका रिजल्ट मई-जून में आएगा। BSEB चेयरमैन आनंद किशोर ने बताया कि हमारा लक्ष्य देश में सबसे पहले रिजल्ट जारी करना है। इस बार AI का इस्तेमाल रजिस्ट्रेशन चेक करने और चैटबॉट हेल्प के लिए होगा। मोबाइल ऐप से अलर्ट्स भी मिलेंगे। पूरी जानकारी के लिए लेख को पूरा पढ़ें।
Important Dates
Practical Exam: 10 to 20 January 2026
Admit Card Upload (Download by Schools): 16 to 31 January 2026
Intermediate Exam Start : 2 February 2026 (Monday)