Disha Classes

Get Instant Updates?

Allow notifications to receive Exam Dates, Results & Admit Card alerts directly from Disha Classes.

OFSS Bihar 11th Merit List 2026 (Extended Admission Dates): Check 1st Selection List, Intimation Letter Download Link, Admission Dates & Full Process

16 May 2026

Official Notice / Image

Click to view full size

Full Details & Notification

OFSS Bihar 11th Merit List 2026 (Extended Admission Dates): Check 1st Selection List, Intimation Letter Download Link, Admission Dates & Full Process

OFSS Bihar 11th Merit List 2026: अगर आपने भी बिहार बोर्ड से 10वीं पास की है और 11वीं (इंटरमीडिएट) में एडमिशन के लिए OFSS पोर्टल पर आवेदन किया था, तो आपके लिए एक अच्छी खबर आ गई है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने Online Facilitation System for Students (OFSS) के तहत सत्र 2026-28 के लिए इंटरमीडिएट (11वीं) कक्षा में नामांकन के लिए प्रथम चयन सूची (1st Merit List) जारी कर दी है। जो भी छात्र अपना कॉलेज एलोकेशन और सूचना पत्र (Intimation Letter) चेक करना चाहते हैं, वे OFSS की आधिकारिक वेबसाइट ofssbihar.net पर जाकर अपनी लिस्ट और अलॉटमेंट लेटर देख सकते हैं।



बोर्ड ने स्पष्ट कहा है कि यह प्रथम चयन सूची के आधार पर नामांकन का अंतिम अवसर होगा। यदि कोई विद्यार्थी 18 मई 2026 तक एडमिशन नहीं लेता है, तो उसकी सीट रिक्त (Vacant) घोषित कर दी जाएगी और उसका नाम OFSS पोर्टल से स्वतः हटा दिया जाएगा। इसके बाद खाली सीटों पर दूसरी चयन सूची (2nd Merit List) के माध्यम से अन्य विद्यार्थियों को मौका दिया जाएगा। इस लेख में हम आपको OFSS Bihar 11th Merit List 2026 की पूरी जानकारी देंगे। जैसे मेरिट लिस्ट में कैसे चेक करें, इंटिमेशन लेटर कैसे डाउनलोड करें, एडमिशन प्रक्रिया, स्लाइड अप क्या है, और जरूरी दस्तावेज। तो लेख को अंत तक पूरा पढ़ें, और साथ ही लेख के अंत में हम आपको मेरिट लिस्ट और इंटिमेशन लेटर डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक भी देंगे।


OFSS Bihar 11th Merit List 2026: Overview

ParticularsDetails
Conducting BodyBihar School Examination Board (BSEB)
System NameOnline Facilitation System for Students (OFSS)
Session2026-28
Class11th (Intermediate)
1st Merit List Release Date05 May 2026
Old Admission Dates (Round 1)05 May 2026 to 12 May 2026
Extended Admission Dates
14 May 2026 to 18 May 2026
Last Date for College Update on OFSS05 May 2026 to 12 May 2026
Counselling ModeOnline (Merit-Cum-Choice Based Allotment)
Official Websiteofssbihar.net
Helpline Number0612-2230009 / 0612-2230051
Who Can ApplyStudents who have passed 10th from Bihar

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने OFSS Bihar 11th Admission 2026 को लेकर नई महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। बोर्ड द्वारा प्रथम चयन सूची (1st Merit List) के आधार पर इंटरमीडिएट नामांकन की तिथि को विद्यार्थियों के हित में बढ़ाकर 14 मई 2026 से 18 मई 2026 तक कर दिया गया है। पहले यह प्रक्रिया 12 मई 2026 तक निर्धारित थी। समिति ने स्पष्ट कहा है कि यह प्रथम चयन सूची के आधार पर एडमिशन का अंतिम अवसर होगा। जो विद्यार्थी इस अवधि में नामांकन नहीं लेंगे, उनकी सीट Vacant घोषित कर दी जाएगी और उनका नाम OFSS पोर्टल से हटा दिया जाएगा। वहीं संस्थानों को विद्यार्थियों का डेटा अधिकतम 19 मई 2026 तक OFSS पोर्टल पर अपडेट करना होगा।

OFSS Bihar Board 11th Merit List 2026: Details

अगर आप भी 11वीं में एडमिशन के लिए OFSS की पहली मेरिट लिस्ट का इंतजार कर रहे थे, तो आपका हमारे इस लेख में स्वागत है। आपको बता दें कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 05 मई 2026 को अपने पोर्टल पर प्रथम चयन सूची अपलोड कर दी है। यह सूची उन सभी स्टूडेंट्स के लिए है, जिन्होंने 08 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक OFSS पोर्टल पर ऑनलाइन कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म (CAF) भरा था।

आपको बता दें कि इस लिस्ट का निर्माण विद्यार्थियों के 10वीं के प्राप्तांक प्रतिशत, उनकी आरक्षण श्रेणी और उनके द्वारा भरे गए संस्थान/संकाय के विकल्पों के आधार पर किया गया है। BSEB ने सभी चयनित विद्यार्थियों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS के जरिए भी सूचित किया है। अगर आपको भी SMS आया है, तो आपको जल्द से जल्द अपना इंटिमेशन लेटर डाउनलोड करके आवंटित कॉलेज में एडमिशन की प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए।


OFSS Bihar 11th Admission 2026: Important Dates

EventsDates
Online Application Start Date08 April 2026
Online Application Last Date25 April 2026 (Extended)
1st Merit List Release05 May 2026
Old Admission Dates05 May 2026 to 12 May 2026
Extended Admission Dates14 May 2026 to 18 May 2026
Last Date for OFSS College Update19 May 2026
New Choice Filling for Unselected StudentsAs per OFSS Notice
2nd Merit List ReleaseExpected Soon

OFSS Bihar 11th Selection Process 2026

OFSS के तहत 11वीं में एडमिशन के लिए चयन प्रक्रिया पूरी तरह से मेरिट-बेस्ड यानि 10वीं के नम्बरों के आधार और कॉलेज प्रेफरेंस के अनुसार होगी। इसमें कोई प्रवेश परीक्षा नहीं होती। छात्रों का चयन निम्नलिखित तरीकों के आधार पर किया जाएगा:

मेरिट लिस्ट एक चयन सूची होती है, जिसमें उन छात्रों के नाम शामिल होते हैं जिन्हें उनके अंकों और चुने गए कॉलेज के आधार पर सीट आवंटित की जाती है।

बिहार बोर्ड इंटर एडमिशन में आमतौर पर तीन चरणों में मेरिट लिस्ट जारी होती है:

1st Merit List
2nd Merit List
3rd Merit List

Selection Process

  • 10वीं की परीक्षा में प्राप्त अंकों का प्रतिशत।
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म (CAF) में भरे गए संस्थान और फाकलिटी के विकल्पों को पहले प्राथमिकता दी जाएगी।
  • बिहार सरकार की आरक्षण नीति (SC, ST, EBC, BC, EWS आदि)।
  • यदि किसी छात्र ने अपने ही स्कूल (जहाँ से 10वीं की) को विकल्प दिया है, तो सरकार के नियमानुसार उसे प्राथमिकता दी जाती है।
  • जिन विद्यार्थियों का नाम पहली सूची में नहीं आ पाता, वे 05 से 12 मई 2026 के बीच दोबारा नए विकल्प भर सकते हैं। इन विकल्पों के आधार पर उन्हें दूसरी चयन सूची में मौका दिया जाएगा।

How to Check OFSS Bihar 11th Merit List 2026 Step By Step

अगर आपने OFSS Bihar के माध्यम से 11वीं में एडमिशन के लिए आवेदन किया है, तो अब आप अपनी मेरिट लिस्ट आसानी से ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

Ofssbihar website homepagr for OFSS Bihar 11th Merit List 2026

  • होमपेज पर आपको “CAF (Common Application Form) Merit List 2026” या “Student Login” का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें।

Student Login Page for OFSS Bihar 11th Merit List 2026

  • अब आपके सामने लॉगिन पेज खुलेगा। यहाँ पर आपको अपना Mobile Number और Password दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद, कैप्चा कोड (Captcha Code) भरें और “Login” बटन पर क्लिक करें।
  • लॉगिन करने के बाद आपका डैशबोर्ड खुल जाएगा, जहाँ आपको आपकी Download Intimation दिखाई देगी।

OFSS Bihar 11th Merit List 2026

  • अब आप देख सकते हैं कि आपका चयन किस स्कूल/कॉलेज में हुआ है।


OFSS Bihar Intimation Letter 2026: How to Check & Download

पहली मेरिट लिस्ट के आधार पर चयनित होने के बाद, छात्रों को अपना सूचना पत्र (Intimation Letter) डाउनलोड करना होगा। यह लेटर एडमिशन के लिए बहुत जरूरी है। इसे डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें:

  • सबसे पहले OFSS Bihar की आधिकारिक वेबसाइट https://ofssbihar.net पर जाएं।

OFSS Bihar 11th Merit List 2026 website login image

  • होमपेज पर आपको “Click here to Download Intimation Letter 2026” या इसी तरह का एक लिंक दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें।

  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। यहाँ पर आपको अपना Application Reference No./ Barcode No. और रजिस्टर्ड Mobile Number डालना है।

  • इसके बाद, कैप्चा कोड (Captcha Code) भरें और “Submit” या “Print” बटन पर क्लिक करें।

  • अब आपका इंटिमेशन लेटर आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे ध्यान से चेक करें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

प्रिंट निकाले गए इस इंटिमेशन लेटर और अन्य सभी जरूरी मूल दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथियों (05 मई से 12 मई 2026) के बीच अपने आवंटित स्कूल/कॉलेज में जाकर एडमिशन जरूर ले लें।

Bihar 11th Admission 2026: Required Documents

एडमिशन के समय आपको अपने साथ निम्नलिखित दस्तावेजों की मूल प्रति और उनकी सेल्फ-अटेस्टेड फोटोकॉपी लानी होगी:

  • 10वीं की मार्कशीट और उत्तीर्णता प्रमाण पत्र।

  • 10वीं का स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (SLC)।

  • चरित्र प्रमाण पत्र (Character Certificate)।

  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।

  • आधार कार्ड।

  • पासपोर्ट साइज फोटो (4-5 रंगीन)।

  • OFSS से डाउनलोड किया हुआ इंटिमेशन लेटर का प्रिंटआउट।

  • कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म (CAF) का प्रिंटआउट।

What is Slide-Up Option in OFSS?

बिहार बोर्ड इंटर एडमिशन में Slide-Up Process एक महत्वपूर्ण सुविधा है, जिसके माध्यम से छात्र अपने आवंटित (Allotted) कॉलेज से बेहतर विकल्प प्राप्त कर सकते हैं। यह प्रक्रिया Bihar School Examination Board (BSEB) द्वारा OFSS पोर्टल पर उपलब्ध कराई जाती है।

Slide-Up एक ऐसा विकल्प है जिसमें यदि छात्र को मेरिट लिस्ट में मिला कॉलेज पसंद नहीं है, और उसने फॉर्म में उससे बेहतर कॉलेज ऊपर प्राथमिकता में भरे थे तो वह अगले राउंड में उच्च प्राथमिकता वाले कॉलेज में अपग्रेड होने का मौका पा सकता है।

  • यदि आपको मिला कॉलेज पसंद नहीं है, तो आप Slide-Up विकल्प चुन सकते हैं
  • इससे अगली मेरिट लिस्ट में बेहतर कॉलेज मिलने का मौका मिलता है

Important Links

1st Merit List Cut OffClick Here

Intimation Letter Download Link

Click Here
Student LoginClick Here To Login
Download Admission Date Extend NoticeDownload Now
Download 1st Merit List NoticeDownload Now
View College InformationClick Here To View College Information
Download ProspectusDownload PDF
Official WebsiteOpen Official Website

FAQs – OFSS Bihar 11th Merit List 2026

OFSS Bihar 11th First Merit List 2026 कब जारी हुई है?

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 11वीं कक्षा में नामांकन के लिए प्रथम चयन सूची (1st Merit List) 05 मई 2026 को सुबह 11:00 बजे जारी कर दी है। इसे आप ofssbihar.net पर जाकर चेक कर सकते हैं।

अपना इंटिमेशन लेटर और मेरिट लिस्ट कैसे चेक करें?

यदि पहली मेरिट लिस्ट में मेरा नाम नहीं आया तो क्या करूँ?

अगर पहली सूची में आपका चयन नहीं हुआ है, तो आप 05 से 12 मई 2026 के बीच OFSS पोर्टल पर लॉगिन करके दोबारा से कम से कम 10 और अधिकतम 20 नए विकल्प भर सकते हैं, जिससे दूसरी सूची में आपको मौका मिल सके।

स्लाइड अप क्या है और इसे कब करना है?

स्लाइड अप उन छात्रों के लिए है जिन्हें उनकी पसंद से नीचे का कॉलेज मिला है। वे पहले आवंटित कॉलेज में नामांकन लेकर, 05 से 12 मई 2026 के बीच पोर्टल पर स्लाइड अप की सहमति देते हैं, जिससे अगली सूची में उन्हें बेहतर कॉलेज मिलने पर वहाँ शिफ्ट किया जा सके।

क्या किसी भी स्थिति में आवेदन रद्द हो सकता है?

जी हाँ, यदि आप पहली सूची में आवंटित कॉलेज में 05 से 12 मई 2026 के बीच नामांकन नहीं कराते हैं, तो आपका आवेदन पूरे सत्र के लिए रद्द कर दिया जाएगा और आपका नाम OFSS सिस्टम से हटा दिया जाएगा।

The most trusted learning platform on your phone

With our training programs, learning online can be a very exciting experience! Take the next step toward achieving your professional and personal objectives.